मप्र में 35 एसएएस अफसरों के तबादले, मेघा शर्मा भोपाल में उपायुक्त भू-अभिलेख व निशा बागरे डिप्टी कलेक्टर बनीं, आजीविका मिशन के एडिशनल सीईओ दिनेश शुक्ला शिवपुरी में संयुक्त कलेक्टर

भोपाल. राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 35 अफसरों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर शाम आदेश जारी किए हैं। इसके मुताबिक भोपाल में दो महिला अफसरों की पोस्टिंग की गई है। छिंदवाड़ा में डिप्टी कलेक्टर मेघा शर्मा को उपायुक्त भू-अभिलेख व बैतूल में पदस्थ निशा बागरे को भोपाल में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह आजीविका मिशन के एडिशनल सीईओ दिनेश शुक्ला को शिवपुरी में संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *