स्मार्ट रोड के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के सीईओ ने दिए सख़्त निर्देश

ग्वालियर स्मार्ट सिटी के तहत शहर में चल रहे स्मार्ट रोड व अन्य गतिशील परियोजनायो की प्रगति रिपोर्ट जानने के उद्देश्य से आज स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें थीम रोड व महाराज बाडा स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग व अटल मेमोरियल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी व संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारी औऱ कर्मचारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सिंह नें संबंधित निर्माण एजेंसीयो को निर्माण कार्यो को समय अवधि में पूर्ण करने के लिये सख़्त निर्देश दिये।
प्रतिदिन 5000 हजार रुपये की पेनल्टी
श्रीमती सिंह नें सर्वप्रथम आज मंगलवार को स्मार्ट सिटी के तहत बन रही 15.62 किलोमीटर लंबी स्मार्ट रोड के महल गेट से मांडरे की माता पर चल रहे स्मार्ट रोड के निमार्ण कार्य का निरीक्षण किया। श्रीमती सिंह नें जीवाजी क्लब के सामने रोशनी घर पहुंच मार्ग सहित कटोराताल पर थीम रोड के कार्य़ की गति पर नाराजगी जाहिर करते हुये संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि आमजन को लगातार मार्ग अवरुद्ध होने से आने जाने मे मुश्किलो का सामना करना पड रहा है इसलिये इस कार्य को प्राथमिकता में लेते हुये जल्द से जल्द कार्य को समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाये। वही श्रीमती सिंह नें संबंधित निर्माण एजेंसी पर कार्य में देरी को लेकर प्रतिदिन के हिसाब से 5000 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के लिये भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।ग़ौरतलब है कि स्मार्ट रोड परियोजना के तहत थीम रोड का थीम आधारित सौंदर्यीकरण भी ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है जिससे आमजन व सैलानियों के बीच यह मार्ग आकर्षण का केंद्र बनेगा।
संग्रहालय भी विकसित किया जाना है
श्रीमती सिंह ने स्मार्ट रोड परियोजना के अंतगर्त ही गोरखी परिसर में बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग के चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गति को संतोषजनक पाया। श्रीमती सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित की जा रही इस पार्किंग से शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा पर यातायात सुगम होगा। इसके पश्चात श्रीमती सिंह ने गोरखी परिसर में निर्माणाधीन अटल मेमोरियल स्कूल का भी मुआयना किया और कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिये। इस स्कूल के एक भाग में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक संग्रहालय भी विकसित किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *