केन्द्र सरकार पर निशाना, जीडीपी का मतलब -गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना-राहुल गांधी

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को महंगाई के मुद्दे पर एक बार फिर से केन्द्र सरकार पर निशाना साधा हे। राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से देश की जनता परेशान है और इससे जनता को सीधे तौर पर चोट लगती है। उन्होंने कहा है कि एक तो सीधे गांड़ी में ईधन भरवाने से जनता पर बोझ पड़ता है तो दूसरा, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट महंगा होता है। जिससे बाकी चीजों के दाम भी बढ ़जाते हैं।
जीडीपी नहीं तेल के दाम बढ़े
राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबन्दी का लाभ सिर्फ मोदी जी के 4-5 उद्योगपति दोस्तों को हो रहा है। उन्होंने कहा है कि बताया यह जाता है कि देश की जीडीपी बढ़ रही है। लेकिन असल मायनों में गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। इन्टरनेशनल मार्केट में तेल के दाम लगातार घट रहे हैं। बावजूद इसके हमारे यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आज हिन्दुस्तान की संपत्ति का बेचा जा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह पैसा कहां जा रहा है।

सरकार बताए 23 लाख करोड़ कहां हैं?

राहुल गांधी ने पूछा कि सरकार बताए कि आखिर वो 23 लाख करोड़ रुपये कहां हैं जिसे 2014 के बाद से केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों से कमाया है. जब 2014 में यूपीए सत्ता से बाहर हुई तो एक एलपीजी सिलेंडर 410 रुपये का था और आज उसकी कीमत 885 रुपये है, इसमें 116 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसी तरह 2014 में 71 रुपये प्रति लीटर का पेट्रोल आज 101 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *