केरल में कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में आए 46 हजार से अधिक नए केस

केरल. कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद अब एक बार फिर नए केस में तेजी बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि, इस समय जो नए केस बढ़ रहे हैं, वह केरल तक ही सीमित हैं, मगर वहां बढ़ रहे आंकड़े आने वाले दिनों में चिंता बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 46 हजार 164 नए केस सामने आए। यह आंकड़ा बीते दिन की तुलना में 22.7 प्रतिशत अधिक है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से केरल सबसे अधिक चिंता का सबब बना हुआ है। नए केसों में करीब 70 प्रतिशत मामले अकेले केरल से ही आ रहे हैं।

चिंता की बात यह भी है कि सक्रिय केस एक बार फिर एक प्रतिशत से ज्यादा हो गए हैं। इस समय देश में कोरोना वायरस के कुल 3 लाख 33 हजार 725 मरीज हैं। वहीं, इसमें ठीक होने वालों की दर 97.63 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 34 हजार 159 मरीज ठीक हुए हैं इसके बाद ही कोरोना से ठीक होने वालों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो चुका है।

बहरहाल, राहत की बात यह है कि दैनिक संक्रमण दर लगातार बढ़ रही है और 31 दिनों से यह 3 प्रतिशत से कम पर रूकी हुई है। वहीं, अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 60.38 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। कोरोना संक्रमण से जंग में केरल सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। एक दिन पहले यानी गत बुधवार को भी केरल में कोरोना के 31 हजार 455 नए केस सामने आए। वहीं, 215 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई। यही नहीं, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर बढक़र 12 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *