फांसी से पहले ली अंतिम सैल्फी, 8 माह की बच्ची को रोता छोड़कर लटक गयी फांसी पर
ग्वालियर. गुढा में 8 माह की बच्ची को रोता छोड़कर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने एक दिन पहले ही परिवार के साथ सेल्फी ली थी। फांसी भी पति के पसंदीदा साड़ी के बॉर्डर को निकालकर बनाये गये फंदे से लगाई है। जब बच्ची रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो घटना का मालूम पड़ा। चूंकि दरवाजा अन्दर से बन्द था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अन्दर प्रवेश किया। शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। महिला ने पति और 8 माह की बच्ची के साथ मौत से एक दिन पहले ही जिन्दगी की अंतिम सेल्फी ले थी। पति का कहना है कि हम तो बहुत खुश थे, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठा लिया उसे भी समझ में नहीं आ रहा है।
गोटा की सांडी से फंदा बनाया
शहर के माधवगंज स्थित इंद्रलोक गार्ड के पीछे न्यू पायेगा गुढा-गुढी का नाका स्थित भगवती 23, पत्नी सत्येन्द्र कुशवाह की शादी को अभी ढाई वर्ष हुए थे। दोनों के एक 8 माह की बेटी है। मंगलवार को पति के काम पर जाते ही साड़ी के बॉर्डर पर लगे गोटा-चांदी को निकालकर भागवती ने फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान देदी । जिस समय नवविवाहिता ने फांसी लगाई उस समय उसकी 8 माह की बच्ची उसी कमरे में थी।
बच्ची के रोते ही घटना की जानकारी मिली
घटना का पता उस वक्त चला जब काफी देर से रो रही बच्ची की आवाज पड़ोसियों ने सुनी। पडोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर के बाद भी अन्दर से कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने सत्येन्द्र को सूचना दी और साथ ही पुलिस को भी बताया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अन्दर महिला फांसी पर लटकी मिली है। पास बच्ची रो रही थी। पुलिस ने जांच के बाद पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर शव का पोर्स्टमार्टम कराया है। पुलिस को भी खुदकुशी की वजहों का पता नहीं चल सका है।
