आपदा के समय में वायुसेना अधिकारियों द्वारा किये गए साहसिक कार्य वायुसेना के हैलीकोप्टर पायलटों का किया सम्मान
ग्वालियर आपदा के समय अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की जान को बचाने के लिए समर्पित वायुसेना के कर्मठ हैलीकोप्टर पायलटों को सलाम। ग्वालियर चम्बल संभाग में अतिवर्षा के कारण विपदा में फसे अनेक लोगों को वायुसेना के 6 हैलीकोप्टरों के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर पंहुचाने का साहसिक कार्य करने वाले पायलटों का अभिनंदन करने पंहुचे प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी। उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की और पुष्प गुच्छ भेट कर उन्हें सम्मानित भी किया।
संभागीय आयुक्त आशीष सक्सैना आईजी ग्वालियर रेंज अभिनाश शर्मा, आईजी चम्बल रेंज सचिन अतुलकर, डीआईजी ग्वालियर रेंज राजेश हिंगवेकर, एसपी ग्वालियर अमित सांघी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत किशोर कान्याल सोमवार को सेना के वायुसेना स्टेशन पहुंचे और हैलीकोप्टर के पायलटों को सम्मानित किया। उन्होने इस मौके पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होने आपदा के समय तत्परता से से सहायता उपलब्ध कराई जिससे अनेक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वीएस शैरावत जो हैलीकोप्टर मूवमेंट की पूरी कमान संभाले हुए थे उनसे भी चर्चा की तथा सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वायु सेना के अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होने कहा कि भविष्य में हर जिले का डिजास्टर मैनेजमेंट का जो प्लान बनाया जाएगा, उसमें वायुसेना, आर्मी एवं अन्य फोर्सों से किस प्रकार का सहयोग लिया जा सकता है। उसको भी सम्मिलित किया जाएगा।
वायुसेना स्टेशन पर पायलेटों के सम्मान के अवसर पर सभी को पुष्प गुच्छ भेट कर अधिकारियों ने ताली बजाकर उनके प्रति सम्मान भी प्रकट किया । इस मौके पर वायुसेना के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
