ग्वालियर हाईकोर्ट में 4 माह बाद अब चहल-पहल, आज से हाईकोर्ट सहित सभी खण्डपीठों में फिजीकल हियरिंग शुरू

जबलपुर. हाईकोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर समेत ग्वालियर, इन्दौर खण्डपीठों में सोमवार से चहल-पहल लौट आयी हैं। 4 माह के बाद सोमवार से फिजीकल हियरिंग शुरू हो गयी है। अब वकीलों और पक्षकारों के पास फिजीकल हियरिंग के साथ ही वर्चुअल सुनवाई का विकल्प रहेगा। कोर्ट रूम में 10 से अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। 65 से अधिक आयु वाले वकीलों और पक्षकारों कोर्ट में फिजीकली उपस्थिति से छूट रहेगी। नियमित सुनवाई के नोटशील पर वकीलों और पक्षकारों के हस्ताक्षर नहीं होंगे। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता में 2 अगस्त को हुई बैठक में फिजीकल हियरिंग का फैसला लिया गया था।
अप्रैल माह से बन्द थी फिजीकल हियरिंग
कोरोना की दूसरी लहर के चलते 4 माह से मप्र की अदालतों में फिजीकल हियरिंग बन्द थी। सिर्फ वर्चुअल तरीके से ही मामलों की सुनवाई की जा रही थी। चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टेट बार काउंसिल जबलपुर, इन्दौर और ग्वालियर के सदस्य हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के पदाधिकारी वर्चुअल तरीके से शामिल हुए थे। इस संयुक्त बैठक में कोरोना की दूसरी लहर के बाद से हाईकोर्ट में फिजीकल हियरिंग को फिर से शुरू करने का मुद्दा रखा गया था। इस पर कमेटी ने 9 अगस्त से हाईकोर्ट ककी मुख्य सहित अलग-अलग खण्डपीठों में फिजीकल हियरिंग की शुरूआत करने पर सहमति जताई ।
27 अगस्त को फिजीकल हियरिंग की समीक्षा होगी
अब कमेटी की अगली बैठक 27 अगस्त को होगी। उस बैठक में फिजीकल हियरिंग की समीक्षा की जायेगी। फिजीकल हियरिंग के साथ ही अधिवक्ताओं और पक्षकारों को वर्चुअल सुनवाई का भी विकल्प मिलेगा। यह विकल्प स्वयं अधिवक्ता या पक्षकार को चुनना होगा। दरअसल कई पक्षकारों के सामने चुनौती यह थी कि वह वर्चुअल तरीके से सुनवाई में शामिल नहीं हो पा रहे थे।

फिजिकल हियरिंग के लिए तय की गई ये गाइडलाइन
कोर्ट रूम में 10 से अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं
65 वर्ष से अधिक उम्र वाले वकीलों और पक्षकारों को कोर्ट में फिजिकली उपस्थिति से छूट
नियमित सुनवाई के नोटशीट पर वकीलों और पक्षकारों के हस्ताक्षर नहीं होंगे
सुनवाई के लिए कोर्ट रूम में प्लास्टिक शीट लगाई जाएगी। वकीलों और पक्षकारों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा
कोर्ट परिसर को सैनिटाइज कराना होगा। यदि किसी वकील और पक्षकार को बुखार होता है, तो उसे अदालत परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा
अदालत परिसर में केवल उन वकीलों और पक्षकारों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके प्रकरणों की सुनवाई होनी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *