आज सोना 10 हजार रूपया सस्ता हुआ, 4 माह में सबसे कम कीमत पर पहुंचा सोना
नई दिल्ली. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिये अच्छी खबर है। सोने -चांदी की कीमतों में लगतार गिरावट जारी है। एमसीएक्स पर सोमवार यानी 9 अगस्त सोमवार को सोना 1.3 प्रतिशत गिरकर 4 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज सोना 600 रूपये की गिरावट के साथ 46.029 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया हैं। वहीं, चांदी 1.6 प्रतिशत यानी 1400 रूपये गिरकर 63 हजार 9 सौ 83 रूपये प्रति किलोग्राम हो गयी है।
सोना उच्चतम स्तर से लगभग 10,162 रूपये सस्ता
पिछले वर्ष कोरोना संकट के कारण से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था। अगस्त 2020 में एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रूपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब सोना अक्टूबर वायदा एमसीएक्स पर 46,029 रूपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। यानी कि अब भी लगभग 10,162 रूपये सस्ता मिल रहा है।
पिछले हफ्ते सोने की चाल (02-06 जुलाई)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 48086/10 ग्राम
मंगलवार 47864/10 ग्राम
बुधवार 47892/10 ग्राम
गुरुवार 47603/10 ग्राम
शुक्रवार 47570/10 ग्राम
इस हफ्ते चांदी की चाल
दिन चांदी (MCX सितंबर – वायदा)
सोमवार 67889/किलो
मंगलवार 67914/किलो
बुधवार 67500/किलो
गुरुवार 66998/किलो
शुक्रवार 66900/किलो
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
