सिंधिया ने अशोकनगर व गुना में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, हर पीडित को मदद मिलेगी

ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर चंबल में बाढ़ के बाद बिगड़े हालातों का जायजा लेने अशोकनगर और गुना पहुंचे। इस दौरान उनको हराने वाले सांसद केपी यादव भी साथ दिखे। सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ एक ही हेलिकॉप्टर से जिले के दौरे पर पहुंचे। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, दोनों जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह भी उनके साथ रहे। गुना में सबसे पहले उन्होंने पूरे क्षेत्र का हवाई सर्वे किया इसके बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।

सिंधिया ने श्योपुर के लिए राशन से भरे 3 ट्रकों को रवाना किया
जानकारी के अनुसार सिंधिया रविवार सुबह 10 बजे ग्वालियर अंचल के शिवपुरी, गुना, अशोकनगर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले। इस दौरान उन्होंने एक-एक प्रभावितों को मदद मिलेगी। इससे पहले उन्होंने श्योपुर के लिए राशन से भरे 3 ट्रकों को रवाना किया।

डेशबोर्ड से नदियों, डैम व मौसम पर नजर रखी जाएगी
वहीं शनिवार रात ग्वालियर पहुंचने के बाद सिंधिया ने सबसे पहले अफसरों की बैठक ली। बैठक में उनका फोकस एक ऐसा सिस्टम बनाना था जिससे भविष्य में इस तरह की आपदा से पहले ही प्रबंधन किया जा सके इसलिए रात 1 बजे उन्होंने एक डेशबोर्ड बनाकर कन्ट्रोल कमांड सेंटर से पूरी निगरानी के निर्देश दिए। सुबह अंचल के दौरे पर रवाना होने से पहले सिंधिया के सामने प्रेजेंटेशन भी दिया गया। डेशबोर्ड से नदियों, डैम और मौसम पर नजर रखी जाएगी जिससे इस तरह की आपदा से पहले ही लोगों को अलर्ट किया जा सके।
रविवार सुबह रवाना होने से पहले सिंधिया ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह लगातार रात 2-2 बजे तक अंचल के बाढ़ प्रभावित हर इलाके पर नजर रखे हुए हैं। मैं भी दौरा करने जा रहा हूं जिससे हमारा प्रयास बाढ़ की चपेट में आकर अपना सब कुछ खो चुके लोगों को जल्द से जल्द मदद मुहैया कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *