असम-मिजोरम सीमा पर फिर झड़प, हुड़दंगियों को न तो पुलिस ने और न ही सीआरपीएफ ने रोका
लैलापुर(असम). नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम और मिजोरम की सीमा पर एक बार फिर से झड़प हो गयी, शनिवार की रात असम से मिजोरम जा रहे वाहनों पर 400-500 लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। कई गाडि़यों के शीशे तोड़ दिये और ड्रायवरों को पीटा गया। घंटों तक अफरा-तफरी रहीं। बाद में जैसे-तैसे ड्रायवर अपनी जान बचाकर भागे। हमले के समय उस जगह पर कई पत्रकार मौजूद रहें।
क्या है मामला
छोपहर 3 बजे सिलचर में मिजोरम हाउस से 9 वाहन मिजोरम जाने के लिये तैयार थे। इनमें ऑक्सीजन-कंसंट्रेटर, ऑयल, गैस जैसा जिन्दगी बचाने वाला सामान रखा है। असम-मिजोरम के बीच हंगामा चल रहा है । इसलिये ट्रक ड्रायवर्स घबराये हुए थे। उन्हें डर है कि रास्ते में कहीं भीड़ हमला न कर दे, लेकिन असम के कछार जिले के एसपी ने उनकी टेंशन दूर कर दी है। उन्होंने कहा है कि असम पुलिस और सीआरपीएफ आपको सुरक्षा देगी। बॉर्डर क्रॉस करवायेगी। समय 3.30 बजे सभी 9 ट्रक सिलचर से निकलते हैं और इनके साथ 2 वाहन अमस पुलिस के हैं और एक वाहन सीआरपीएफ का है। कुछ ही दूर चलने पर सोना बारीघाट में सभी ट्रकों को रोक दिया जाता है। उन्हें कहा जाता है कि आगे सुरक्षा चेक की जा रही है। इसलिये यहां रूकना होगा। लगभग एक से डेढ़ घंअे तक सभी ट्रक यहां खड़े रहते हैं।
दोस्तों की मदद से गाड़ी छोड़कर भाग जाते हैं
शाम 4.30 बजे के बाद काफिला फिर आगे बढ़ता है। ट्रक ड्रायवर्स को अंधेरा होने का डर है। वह उजाला रहते -रहते मिजोरम में दाखिल होना चाहते हैं। लेकिन असम के सबसे आखिरी टाउन लैलापुर तक पहुंचते-पहुंचते 6 बज जाते हैं। लैलापुर पहुंचते ही सिक्योरिटी के लिये साथ चल रही असम पुलिस की 2 गाडि़यां खराब हो जाती है। सीआरपीएफ की गाड़ी भसी नजर नहीं आती और 400-500 लोगों की भीड़ ट्रकों पर हमला कर देती है भीड़ का काच फोड़ती है। ड्रायवर्स को पीटती है 9 में से 2 ट्रकों के ड्रायवर अपने स्थानीय दोस्तों की मदद से गाड़ी छोड़कर भाग जाते हैं।
बकी हुड़दंगियों के बीच घंटेभर फंसे रहते हैं। रात 8.30 बजे के लगभग फिर असम पुलिस आती है और भीड़ को तितर-बितर करती है। सिलचर से निकले ट्रक दोबारा सिलचर के लिये ही लौट चुके हैं। उन ट्रकों को फिर सिलचर में स्थित मिजोरम हाउस में पार्क कर दिया है। इधर रात 9 बजे असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल, कछार के एसपी और डीसी लैलापुर पहुंच गये। उनके सामने फिर गाडि़यों का निकलना शुरू हो गया है। रात 9 बजकर 4 मिनट से ट्रकों की आवाजाही शुरू हो चुकी हैं।
