कमलनाथ ने ग्वालियर चम्बल के बाढ़ग्रस्त इलाके में दौरा किया, भाजपा नेता ड्रामे की राजनीति कर रही है, सीएम सिर्फ झूठे वादे करते
दतिया. ग्वालियर-चम्बल संभाग के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरे पर आये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों से मुलाकात करने के बाद बीजेपी पर निशाना साधा। उनका कहना है कि बीजेपी नेता ड्रामा की राजनीति करते हैं। मुख्यमंत्री सिर्फ झूठे वादे करते हैं। घोषणा करते हैं कि मदद मिलेगी और अब यह तो बता दो कब मिलेगी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के क्षेद में दतिया में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनको भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि सब जानते हैं कि वह कैसे जीतते है। प्रदेश सरकार, केन्द्र सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। झूठ बोलने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाने के सिवाय कुछ नहीं कर सकते हैं।
बुरी हालत है बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों की, यहं जल्द मदद करो
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि दतिया में लोगों की हालत देखी है और बहुत बुरी हालत है। खाने को खाना नहीं हैं कपड़े नहीं है और लोग बाढ़ के बाद भी जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे हैं। राहत शिविर में पड़े हुए हैं। घर का पानी में बह गये है। मुख्यमंत्री घोषणा कर गये, लेकिन बताया नहीं कब तक मदद करेंगे और जल्द मदद करो।
बाढ आई राज्य सरकार की लापरवाही से
मौसम विभाग पहले से चेतावनी देता है। अचानक वर्षा नहीं होती है। डैम से अचानक पानी क्यों छोड़ा गया और क्या अचानक डैम भरे गये। जब भर रहे थे और लगातार पानी आ रहा था तो अलर्ट क्यों नहीं किया गया। लोगोंको पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते तो यह हाल नहीं होता। अब दावा कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोगों को समय रहते बचा लिया तो क्या बीजेपी वालों ने एहसान किया हे।
कोरोना में भी झूठ बोलते रहे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि भाजपा झूठ बोलने में अन्तरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुकी है। कोरोना में भी मौतों को लेकर झूठ बोला। हकीकत सभी जानते हैं। कांग्रेस में वंशवाद की राजनीति होती है। भाजपा के इस आरोप पर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ बोले- भाजपा में कितने नेताओं को बच्चे राजनीति कर रहे हैं। यह गिनाने की जरूरत नहीं है। सभी जानते हैं कि वंशवाद कहां हावी है।
ग्वालियर एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचे
बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने के लिए पूर्व CM कमलनाथ शनिवार को निर्धारित समय से 5 मिनट पहले ही ग्वालियर पहुंच गए। उन्हें 9.45 बजे आना था और वह 9.40 बजे ही ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए अगले 5 मिनट में वह दतिया के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में एयरपोर्ट कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन दतिया जल्दी पहुंचना था इसलिए किसी से बात नहीं की। दतिया से शिवपुरी, श्योपुर होने के बाद वह दोपहर 2.30 बजे ग्वालियर लौटेंगे। यहां से भोपाल रवाना होंगे।
