ग्वालियर में युवक की गला घोंटकर हत्या, हाईवे किनारे खेत में फेंका शव

ग्वालियर.  ग्वालियर में एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर शव को हाईवे किनारे पानी से भरे खेत में फेंक दिया। हत्या करने वाले युवक से इतनी नफरत करते थे कि उसके प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए। घटना गुरुवार सुबह भरथरी गांव के पास की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लिया है। शव 36 से 48 घंटे पुराना लग रहा है। पानी में पड़े होने के कारण वह गलने लगा है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आरोपियों की भी अभी सुराग नहीं लग पाया है। युवक की जिस तरह से प्राइवेट पार्ट काटा गया है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्या अवैध संबंध के चलते हो सकती है।

आंतरी थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक का शव भरथरी पुल के पास एक खेत में पड़ा हुआ है। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची। यहां जांच की तो पता चला कि मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा हुआ है। जिससे पुलिस का मानना है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। इसका पता चलते ही पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव और फिंगर प्रिंट टीम को मौके पर बुला लिया। एक्सपर्ट ने भी स्पॉट की जांच की है। मृतक की शिनाख्ती के पुलिस ने प्रयास किए, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवाकर गुमशुदगी के रजिस्टर में छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *