बीआरओ ने लद्दाख में बनाई दुनिया सबसे ऊंची सड़क
लद्दाख. पूर्वी लद्दाख में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने दुनिया की सबसे ऊंची रोड का निर्माण किया है। इस सड़क से चूमार सेक्टर कके सभी महत्वपूर्ण क्षेत्र जुड़ गये हैं। इससे चूमार और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा। इससे लद्दाख में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। अब मोटर गाड़ी बिना किसी समस्या के सीधे इन इलाको में जा सकती है। यह रोड उमलिंगसला पास से होकर पूर्वी लद्दाख के अन्य हिस्सों से जुड़ती है।
भारत में 19,300 फीट की ऊंचाई पर बनी सड़क

बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ने पूर्वी लद्दाख में समुद्रतल से 19 हजार 300 फीट की ऊंचाई पर पक्की सड़क बनाई है। यह रोड 52 किमी लम्बी है। यह सड़क उमलिगला पास से गुजरती है।
उमलिंगला पास में चैलेंजिंग हैं परिस्थितियां

आपको बता दें कि उमलिंगला के पास में 19 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर परिस्थितियां बहुत ही चैलेजिंग हैं। सर्दियों में यहां का तापमान मायनस 40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। यहां ऑक्सीजन लेव भी 50 प्रतिशत तक कम है।
बोलिविया में दूसरी सबसे ऊंची रोड

जान लें कि पूर्वी लद्दाख में 19,300 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई रोड ने साउथ अमेरिकी देश बोलिविया में 18,953 फीट की ऊंचाई पर बनी सड़क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह सड़क Uturuncu ज्वालामुखी की तरफ जाती है।
यहां है यूरोप की सबसे ऊंची रोड

रूस (Russia) में यूरोप की सबसे ऊंची रोड (Europe Highest Road) है. यह सड़क Elbrus माउंटेन की श्रृंखलाओं में है. यह सड़क 13,267 फीट की ऊंचाई पर है. (फोटो साभार- रॉयटर्स)

स्पेन में 11 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर है सड़क

स्पेन में भी 11,135 फीट की ऊंचाई पर एक रोड है. यह सड़क Veleta चोटी पर है. यहां बाइक या कार से सफर करना बहुत खतरनाक है।
