पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा बोले घोर लापरवाही का नतीजा है बाढ़, मौसम विभाग की चेतावनी को भी किया नजरअंदाज, कई गांव बाढ़ की चपेट में आये, पानी का संग्रहण किया जा सकता था जो नहीं हो पाया

ग्वालियर. राज्य सरकार में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा ने आपदा में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकारियों द्वारा मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद सही जल प्रबंधन नहीं करने से यह हालात बने। एक ओर जहां कई गांव बाढ़ की चपेट में आये और करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ, वहीं ग्वालियर जिले के बांधों में इस पानी का संग्रहण भी नहीं हो सका। इसके लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही होना चाहिये।
अपनी ही सरकार पर साधा निशाना अनूप मिश्रा ने
बुधवार को पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि ग्वालियर स्टेट टाइम के समय ग्वालियर अंचल में जल प्रबंधन के बनें बेहतर सिस्टम का उपयोग नहीं होना अफसरों की गंभीर लापरवाही है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्वालियर चंबल.संभाग में मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी। वर्षा शुरू होने से पहले किसान भी धान के लिए पानी छोड़े जाने की मांग करते रहेए लेकिन अधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्हें पानी नहीं मिलाए जबकि अच्छी बारिश होने वाली थी। उन्होंने कहा कि जब श्योपुर में और अशोक नगर गुना में अच्छी बारिश हो रही थी तब भी अधिकारियों को यह समझना चाहिए था कि यह पानी कहां जाएगा। यदि पहले ही मडिखेडा से किसानों को पानी दिया जाता और नहर को चालू कर दिया जाता तो मडिखेडा से जुडे बांधों में पहले ही पानी पहुंच गया होता। इसी तरह अपर ककेटो के फुल होने से पहले इसका पानी ककेटो को और ककेटो से पेहसारी तथा ग्वालियर के रायपुरए मामा का बांध आमी आमा का बांधए हिम्मतगढ तालाबए हनुमान बांध तथा वीरपुर बांध को भरा जा सकता था। ये सभी बांध एक दूसरे से लिंक हैं। यदि इन बांधों में पहले ही पानी छोड दिया जाता तो ग्वालियर का भूमिगत जल स्तर भी बढ़ जाता।
पानी का संग्रहण कर बाढ़ की त्रासदी को कम किया जा सकता था
अनूप मिश्रा ने कहा है कि तिघरा में भी समय से पानी नहीं पहुंचाये जाने से तिघरा में 725 फीट पानी ही आ सका है यदि पहले ही ककेटो व पेहसारी बांधों से तिघरा को पानी दिया जाता तो तिघरा बांध भर गया होता। ककेटो बांध का सरप्लस पानी पार्वती नदी में बहा दिया गया जबकि इस पानी से ग्वालियर जिले के बरई तालाब, हिम्मतगढ़ तालाब, आमी मामा, रायपुर तालाब समेत 3 और बांध भरे जा सकते थे। अधिकारियों की लापरवाही से सारा पानी व्यर्थ तो गया ही साथ ही इससे बाढ़ भी आ गयी। ग्वालियर के आसपास के बांध भी खाली रह गये। इस घोर लापरवाही के लिये अधिकारियों की जिम्मेदारी तय उन पर कार्यवाही होनी चाहिये। उन्होंने जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर के प्रभारी मंत्री को अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बाढ़ के हालात के बाद भी अगर अंचल के बांध नहीं भर पाते हैं तो इससे ग्वालियर शहर के लिये फिर पानी का संकट उत्पन्न हो सकता हैं।

अपर ककेटो भाजपा के सत्ता में आने पर बना था
पूर्वमंत्री अनूप मिश्रा ने यह भी कहा कि ग्वालियर अंचल में सभी बांध स्टेट समय के हैं, ये बांध स्टेट समय की बेहतर जल प्रबंधन का एक नमूना है। इन बांधों को एक दूसरे से इसलिए जोड़ा गया था ताकि जब जहां जरूरत हो पानी को उधर डायवर्ट किया जा सके। पानी की और आवश्यकता महसूस होने पर भाजपा सरकार के समय ककेटो के उपर एक और बांध अपर ककेटो का निर्माण किया गया। यदि श्योपुर में वर्षा होती है तो यह बांध भर जाता है और इसका लाभ ग्वालियर को मिलता है। अधिकारियों की गलतियों का परिणाम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है इसे नहीं रोका जा सकता है लेकिन जल प्रबंधन को तो ठीक किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *