यूनाइटेड फोरम 10 अगस्त को विद्युत अधिकारी कर्मचारी एक दिवसीय सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे
ग्वालियर म.प्र.यूनाइटेड फोरम के बैनर तले , यूनाइटेड फोरम के प्रदेश संयोजक इंजी. व्हीकेएस परिहार के आव्हान पर यूनाइटेड फोरम ग्वालियर रीजन के रीजनल संयोजक एलके दुबे के नेतृत्व में विद्युत अधिकारी/कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर 2 से 5 अगस्त तक लगातार केन्द्र सरकार के द्वारा लाये जारहे विद्युत अमेडमेंट बिल 2021 जिसमें विद्युत वितरण कम्पनियों के निजीकरण का पूरा मसौदा बनाया गया है जो न तो किसानों के हित में है और न ही कर्मचारियों एवं आम उपभोक्ताओं के हित में है | साथ ही मप्र सरकार द्वारा न ही विद्युत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में संविलियन कर रही है|
जिसको लेकर शासन प्रशासन को संगठन के माध्यम से लगातार पत्र देकर बात करने की कोशिश की गई परन्तु शासन की हठधर्मिता की वजह से सार्थक बात नही हो पाई जिससे कर्मचारियों के हित में किसी प्रकार का निर्णय नही लिया गया | अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शासन के हठधर्मिता की वजह से भारी आक्रोश व्याप्त है, संगठन अब चरणबद्ध आन्दोलन के लिए बाध्य है यदि सरकार समय रहते निर्णय लेकर विद्युत कम्पनियों के निजीकरण पर रोक व संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण व आउटसोर्स कर्मचारियों का संविलियन एवं अन्य 11 सूत्रीय मांगों का निराकरण नही किया जाता है |
यूनाइटेड फोरम 10 अगस्त को एक दिवसीय सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार, 24 से 26 अगस्त तक 3 दिवसीय कार्य बहिष्कार तथा 6 सितम्बर 2021 से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार पर अधिकारी कर्मचारी चले जाएगें जिसके कारण प्रदेश के सम्माननीय उपभोक्ताओं को विद्युत की समस्या होने पर शासन प्रशासन की सम्पूर्ण जबाबदारी होगी |
