लोकायुक्त का छापा-मुरैना सीएचएमओ कार्यालय का बाबू पैथोलॉजी का लायसेंस रिन्यू कराने मांगे 10 हजार रूपये, 5 हजार रूपये की रिश्वत के साथ लोकायुक्त ने दबोचा
ग्वालियर. लोकायुक्त ने सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय के बाबू पंकज जैन को 5 हजार रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसने पैथॉलॉजी का लायसेंस रिन्यू कराने के लिये रमेश होल्कर से 10 हजार रूपये मांगे थे और बाद में 5 हजार रूपये में डील हो गयी। रमेश होल्कर की रेलवे फाटक के बार तुस्सीपुरा में अपेक्स पैथ की नाम की लैब है। लैब का पंजीयन 3 वर्ष का किया जाता है। वह लायसेंस रिन्यू कराने के लिये बाबू पंकज जैन के पास मार्च माह में आया था। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ पंकज जैन उसे पहले से भी जानता था। कई दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी वह नहीं माना। बाबू ने दस हजार रूपये मांगे। अंत में 5 हजार रूपये में सौदा तय हो गया।
रमेश होल्कर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त में कर दी गयी। 29 जुलाई को बाबू द्वारा पैसे मांगे जाने की आवाज रिकॉर्ड करके लोकायुक्त को दी गयी। उसके बाद योजना के तहत उसे 5 हजार रूपये दिये गये ।इन रूपयों पर केमीकल लगा था। योजना के अनुसार सोमवार की दोपहर 1 बजे रमेश होल्कर ने जैसे ही पंकज जैन को रूपये दिये। लोकायुक्त ने उसे पकड़ लिया और मौके पर हाथ धुलवाये गये तो लाल हो गये।
