ग्वालियर राज्य महिला हॉकी अकादमी की तीन खिलाडियों ने ओलंपिक में किया कमाल

ग्वालियर. ग्वालियर राज्य महिला हॉकी अकादमी की तीन खिलाडी सहित मध्य प्रदेश की चार खिलाड़ी इस समय टोक्यो ओलंपिक में कमाल दिखा रही हैं। भारत की महिला हॉकी टीम में मध्य प्रदेश की चार खिलाड़ी होना और सभी मिड फील्ड की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। इनके अच्छे प्रदर्शन के कारण ही आज भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी भी ओलंपिक के सेमिफाइनल में प्रवेश किया है।

भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल सुशीला चानू, मोनिका व रीना खोकर ग्वालियर राज्य महिला हॉकी अकादमी की हैं, जबकि चौथी खिलाड़ी भोपाल की वंदना कटारिया है। वंदना ही है जिसने सेमिफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक गोल मारकर भारत की जीत के साथ सेमिफाइनल का रास्ता पक्का किया। ग्वालियर अकादमी की तीनों खिलाड़ी इस समय रेलवे में टीसी की जॉब कर रही हैं। राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर के चीफ कोच परमजीत सिंह ने इनको तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *