अचलेश्वर मार्ग पर फूटी पानी की पाइप लाइन, 10 हजार की आबादी प्रभावित

ग्वालियर. अचलेश्वर मार्ग पर रविवार की रात 11 बजे पानी पाइप लाइन फूट गयी, जिससे सड़क पर एक लाख लीटर पानी बहने का अनुमान हैं और इसके बाद आमखो पानी की टंकी नहीं भर पायी। टंकी नहीं भर पाने की वजह से लगभग 10 हजार की आबादी प्रभावित होगी।
ल्गातार पानीबहने से आसपास की मिट्टी धंसक गयी। जिसमें एक कार फंस गयी। नगरनिगम पीएचई के अमने सूचना मिलने पर सबसे पहले पानी की लाईन को बन्द किया। अब सोमवार को इस लाइन को सही किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *