हीरों की नगरी पन्ना में 3 फिल्मों की शूटिंग, आमिर की गुलाम के सिनेमैटोग्राफर रहे डायर तेजा अगस्त में करेंगे पहली फिल्म शूट

पन्ना. मप्र की हीरानगरी पन्ना टॉलीवुड को भा गयी है। आने वाले समय में यहां साउथ की 3 फिल्में शूट की जायेंगी। पहली फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत तक शुरू हो सकती हे। आमिर खान की गुलाम में सिनेमैटोग्राफर रहे टॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रहे तेजा इस फिल्म को शूट करेंगे।
शनिवार को पन्ना आये म्यूजिक कम्पोजर ऋषिकेश पांडे ने बताया है कि फिल्म सुरेश प्रॉडक्शन हाउस जैसे बड़े बैनर तले बनाई जायेगी। शूटिंग छतरपुर, जबलपुर खजुराहों और ग्वालियर में भी होगी। लेकिन 60 प्रतिशत शूटिंग पन्ना में ही की जायेगी। स्थानीय कलाकारों को भी इसमें मौका दिया जायेगा। उम्मीद है कि हम अच्छा काम करेंगे।
तेजा तेलगू फिल्मों का बड़ा नाम
सिनेमैटोग्राफर से डायरेक्टर बने तेजा तेलगू सिनेमा में अपने काम के लिये जाने जाते हैं। उन्होंने चित्रम, नुव्वु नेनु, जयम और निजाम जैसी हिट फिल्मों के साथ निर्देशन में कदम रखा है। अभी तक के कैरियर में कई राज्य नंदी पुरूस्कार जीत चुके हैं। नंदी पुरूस्कार तेलुगु सिनेमा, तेलुगु थियेटर और तेलुगु टेलीविजन में बेहतर प्रदर्शन पर आंध्र प्रदेश सरकार देती है तेजा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (तेलगू मूवी नुव्वु नेनु) के लिये फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *