भोपाल में युवती के चेहरे पर ब्लैड से हमला, हमलावर बोले अब करो खूब बातें

भोपाल. एमपी नगर में एक बर्थडे पाटी के दौरान कॉलेज की छात्रा के चेहरे पर दो युवकों ने ब्लेड से हमला कर दिया। लड़की पार्टी के बीच किसी और से बात कर रही थी। हमले के बाद आरोपी बोले- अब कर लो बात। उधर, छात्रा ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानती है। बुधवार को हुई घटना के 2 दिन बाद वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई सुधीर अरजरिया ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जायेगा।
एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार की रात एमपी नगर जोन-2 में होटल में बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी में छात्रा के अलावा अशोका गार्डन निवासी आरिफ और उसका दोस्त भी मौजूद था। देर रात तक चली पार्टी में अचानक हंगामा होने लगा और पता चला कि आरिफ ने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा के चेहर पर ब्लैड से हमला कर दिया। हमले के दौरान छात्रा किसी से बात कर रही थी। हमले के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये।
छात्रा बोली मैं आरोपियों को नहीं जानती है
ळमले के बाद छात्रा का भी वीडियो सामने आया है। इसमें छात्रा का कहना है कि वह आरोपियों को नहीं जानती, उसे पार्टी में बुलाया गया थाि। लौटते समय 2 युवक ने हमला कर दिया।

आरोपी इवेंट आयोजित करते हैं
टीआई अरजरिया ने बताया कि आरोपी इवेंट ऑर्गेनाइजर हैं। वारदात के बाद से फरार होने के बाद वे घर भी नहीं लौटे। उधर, पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी। उनकी तलाश में टीमें लगाई थीं। शुक्रवार दोपहर दोनों को अशोका गार्डन से ही पकड़ा गया। टीआई ने बताया कि लड़की कॉलेज की छात्रा है। अभी उससे ज्यादा पूछताछ नहीं की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *