टायर फटने बस में लगी आग, सवारियों को बाहर निकाला
ग्वालियर. शहर के व्यस्ततम चौराहा गोला का मंदिर पर बस का टायर फटने से हाइवे पर हादसा हो गया। हादसे के बाद मची चीख पुकार घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6.15 बजे की है। दिल्ली से ग्वालियर आ रही बस मप्र परिवहन की बस नम्बर एमपी33 9090 जैसे ही सैंया चौराहे पर पहुंची वैसे ही बस का पिछला टायर फट गया।
मौके पर मौजूद नागरिक ने बताया टायर फटने के बाद पहिये की रिम सड़क पर रगड़ने से चिन्गारी से डीजल पम्प में आग लग गयी और हादसा होते हुए बस में चीख पुकार मच गयी। हालांकि समय रहते हुए सवारियों को बस से बाहर निकाल लिया गया।
