संविदा कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में मप्र विद्युत कर्मचारी फैडरेशन इंटक ने ग्वालियर रीजन के मुख्य महाप्रबंधक इंजीण् राजीव गुप्ता को दिया ज्ञापन

ग्वालियर दोपहर 3 बजे एलके दुबे क्षेत्रीय सचिव मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फैडरेशन (इंटक) के नेतृत्व में मुख्य महा प्रबंधक इंजी.राजीव गुप्ता को ज्ञापन देते हुए अशोकनगर जिले में संविदा कर्मचारी श्याम बहादुर पनिका परीक्षण सहायक के साथ हुई घटना जिसमें सहायक यंत्री प्रशांत यादव के द्वारा गाली गलौज अभद्र भाषा के साथ साथ नौकरी से सस्पेंड कराने की धमकी दी गई |
सिविल सेवा नियम के विरूद्ध है एवं सहायक यंत्री प्रशांत यादव के द्वारा किये गये कृत्य का संगठन निंदा करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र व ऊर्जा मंत्री मप्र शासन, प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कम्पनी मध्य क्षेत्र से मांग करता है कि उक्त एसटीएम् में पदस्थ सहायक यंत्री प्रशांत यादव को तत्काल सस्पेड़ करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे ऐसी पुनरावृत्ति पुन: न हो | जिस पर मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर के द्वारा संगठन को आश्वस्त किया गया कि सहायक यंत्री के द्वारा कर्मचारी के अभद्रता किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है जॉच कर शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *