मध्यप्रदेश में आज कर्मचारियों की हड़ताल नहीं, आरटीओ कार्यालय में ड्रायविंग लायसेंट और प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग
भोपाल. महंगाई भत्ता और प्रमोशन के मामले में मध्यप्रदेश के लाखों अधिकारी और कर्मचारी गुरूवार को सामूहिक अवकाश पर थे इस वजह से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से लेकर ड्रायविंग लायसेंस परमिट और आय-जाति प्रमाण तक नहीं बनाये जा सके। वहीं कर्मचारियों ने 30 जुलाई शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का भी फैसला लिया था। पर यह फिलहाल टाल दिया गया है। इसलिये शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय खुले। आरटीओ कार्यालय में ड्रायविंग लायसेंस और परमिट के लिये लोगों की भीड़ लग गयी तो आईएसबीटी स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिये बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 70 से अधिक रजिस्ट्री हो चुकी हैं।
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि आंदोलन का समर्थन कर रहे प्रदेश के सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल के संबंध में रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद हड़ताल करेंगे। इसलिए अधिकारी-कर्मचारी 30 जुलाई को काम पर रहे।
इन मांगों को लेकर आंदोलन
1 जुलाई 2020 एवं 1 जुलाई 2021 की वेतन वृद्धि में एरियर की राशि का भुगतान किया जाए।
प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से 16% प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए।
अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रोसेस जल्द शुरू हो।
गृह भाड़ा भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों की तरह MP के अधिकारी-कर्मचारियों को भी दिया जाए।
