LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में तीसरी लहर के आशंका के बीच मनाई ईद, मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज अदा हुई

ग्वालियर. ग्वालियर में बुधवार को हर्षोल्लास और सादगी के साथ बकरीद मनाई गई, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बकरीद पर मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नामज अदा की गई। मस्जिदों में 50-50 लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की जबकि ईदगाहों में 6 लोगों ने नमाज पढी। इसके बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। लोगों ने एक दूसरे को लगे मिलकर ईद की बधाईयां दी। तीन दिन तक चलने वाले बकरा ईद के पर्व में तीन दिनों तक कुर्बानियां दी जाएंगी।
जानकारी के अनुसार बकरीद पर हजारों लोगों ने सुबह 8.30 बजे घरों, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज आदा की। बकरीद के ठीक दो दिन पहले ही गृह मंत्रालय से त्योहार को लेकर गाइडलाइन स्पष्ट की गई थी। मस्जिदों में 50-50 लोग प्रवेश कर नमाज अदा कर सकते थे जबकि ईदगाहों में 6 लोग एक साथ नमाज अदा कर सकते थे। यही कारण था लोगों ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की। एक-दूसरे को फोन पर या गले मिलकर बधाइयां दीं।
शहर में यहां-यहां नमाज हुई
शहर में मोती मस्जिद में नमाज अदा की साथ ही मस्जिद हजरतजी दानाओली, मस्जिद काजमी गाढवे की गोठ, मस्जिद फर्राशखाना टोपी बाजार, मस्जिद बस स्टैंड मुरार, मस्जिद याहया खां आपागंज, मस्जिद दरगाह हजरत ख्वाजा खानून, मस्जिद रंगरेजान हुजरात का पुल लश्कर, मस्जिद उस्मानी गेंडेवाली सड़क मस्जिद कुरैशियान नूरगंज, शाही जामा मस्जिद फोर्ट ग्वालियर आदि पर नमाज अदा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *