LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर चंबल व बुंदेलखंड में झमाझम बारिश हुई, प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह से बारिश, कई जगहों पर नाले उफनाए

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के कुछ हिस्सा में सोमवार को जमकर बारिश हुई, ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत बुंदेलखंड के सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में झमाझम बारिश से राहत मिल गई। नाले और नालियां उफान पर आ गए है, यह बारिश लोकल सिस्टम से हुई है और अब भी भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के बड़े हिस्सा में बारिश का इंतजार है।
मुरैना-भिंड में रविवार शाम और सुबह से ही बारिश हुई, भिंड में रात में भी झमाझम हुई। बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली वहीं कई दिनों से बारिश न होने से शहर गर्मी से तप रहा था। आधे घंटे की बारिश में ही शहर के नाला उफन पड़े साथ ही शहर की कुछ सड़क पर भी पानी भर गया। ग्वालियर में सुबह 10 बजे के बाद भी जमकर बारिश हुई।
बुंदेलखंड में अचानक मौसम बदला
बुंदेलखंड के सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भी बारिश हुई, सागर शहर के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ीं। वहीं ग्रामीण इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रूख बदलने के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो गया है। सोमवार को सुरखी से ग्राम चितौरा तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से पानी सड़कों पर बह निकला, वहीं मौसम में ठंडक घुली। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है इसके चलते आगामी 48 घंटों में सागर में झमाझम बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *