एयर टर्मिनल बनाना हमारी प्राथमिकता में है, एयर कार्गो हब पर फिलहाल विचार नहीं है-कलेक्टर
ग्वालियर. डबरा में इन दिनों प्रस्तावित एयर कार्गो हब चर्चा में है लेकिन ग्राउण्ड पर इसे लेकर कुछ नहीं हुआ है। एयरकार्गो हब उनकी प्राथमिकता में दूसरे नम्बर पर है। पहले नम्बर पर सभी की प्राथमिकता आलू सनुसंधान केन्द्र के पास एयर टर्मिनल के रूप में एयरफोर्स के एयरपोर्ट का ही विस्तार करने को लेकर है। हालांकि केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा इसकी चर्चा करने के बाद जिला प्रशासन एयर कार्गो हब की गायब हुई डीपीआर की तलाश जारी है। जिसमें उन्हें पता चला है कि निजी फर्म ने ही डीपीआर बनवाई थी। जिसके बाद वह इसे स्वयं बनवाने की बात कह रहे हैं।
एयरकार्गो हब की जमीन का विवाद हाईकोर्ट में है
अपर कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया है कि एयर टर्मिनल का निर्माण करना आसान है कि 50 करोड़ रूपये इसके भवन निर्माण के लिये स्वीकृत भी है। आलू अनुसंधान केन्द्र की जमीन को राजस्व विभाग को ट्रांसफर कर केन्द्र को पूरा शिफ्ट करें या उसका कुछ भाग लें। उसे लेकर फिलहाल विचार विमर्श चल रहा है वैसे 150 हैक्टर जमीन यह प्रोजेक्ट तैयार को सकता है। इसे लेकर चर्चायें चल रही है। एक कार्गो हब का मसला डबरा शुगर मिल के मालिकों के साथ जमीन विवाद में उलझा हुआ हे। जब तक वह क्लियर नहीं होगा, इस मामले में फिर कछ नहीं कर पायेंगे। उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला ने बताया है कि फिलहाल एयरकार्गो हब को लेकर ग्राउण्ड पर कुछ भी काम अभी संभव होगा जब जमीन विवाद जो हाईकोर्ट में चल रहा है वह सुलझ पायें। उसके बिना हम लोग कुछ नहीं कर पायेंगे।
फिलहाल कार्गो पर कुछ करने की स्थिति में नहीं है
हमारा फोकस फिलहाल एयर टर्मिनल को बनाने को लेकर है। इसके लिये जमीन हम लोगों को आलू अनुसंधान केन्द्र वाली ही ठीक लग रही है। इस पर काम चल रहा है लेकिन एयरकार्गो हब को लेकर फिलहाल तो हम कुछ भी करने की स्थिति में नहीं है उसकी डीपीआर को लेकर भी हम अपने विभागीय स्तर पर ही काम करायेंगे।
कौशलेन्द्रविक्रम सिंह, कलेक्टर

