LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

20 जुलाई को मप्र में ठप्प रहेगा सरकारी कामकाज

भोपाल. मध्य प्रदेश में 20 जुलाई को सरकारी कामकाज ठप्प रहेगा क्योंकि प्रदेश के 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर जा रहे है। वहीं कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वह आगे आंदोलन करेंगे।
डीए को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारी
दरअसल मप्र के सरकारी कर्मचारी मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने को लेकर एक दिन की हड़ताल पर जा रहे है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता लंबे समय से नहीं बढ़ाया गया है, उनका कहना है कि कर्मचारियों को 200 रुपये परिवहन भत्ता मिलता है जो बेहद हास्यास्पद है। मंत्रालय कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन की सूचना राज्य सरकार को दे दी।
सुधीर नायक ने कहा कि आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये लीटर है ऐसे में एक माह परिवहन भत्ता 200 रुपए दिया जाना एक मजाक है, उन्होंने कहा कि हमने संकट के समय सरकार का साथ दिया है प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना से कर्मचारियों की मौत हुई है लेकिन हमारा महंगाई भत्ता तक नहीं बढ़ाया जा रहा है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि हमारा महंगाई भत्ता बढ़ाया जाए।
केंद्र के सामान मिले भत्ता
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि उनका महंगाई भत्ता केंद्र के सामान बढ़ाया जाए क्योंकि बढ़ती महंगाई में प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को भी केंद्र के सामान डीए दिया जाए, वेतन वृद्धि जो रूकी है वह भी जल्द मिलना चाहिए इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन भी लंबे समय से रूका हुआ है ऐसे में सभी कर्मचारियों को प्रमोशन भी मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *