स्कूटी से दौरे करने इंजीनियर के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 5 करोड़ की संपत्ति मिली
इन्दौर. धार के नगरपालिका के सहायक यंत्री डीके जैन के 3 ठिकानों पर लायुक्त ने शनिवार की सुबह 5 बजे छापा मारा। लोकायुक्त की टीम आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच करने पहुंचे थे। धार के अलावा इंजीनियर के इन्दौर स्थित घर पर भी कार्यवाही के लिये कागजातों की जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की बेनाम संपत्ति खुलासा हुआ है। डीके जैन के घर से लोकायुक्त को 44 तोला सोने की ज्वेलरी और 1 किलो चांदी मिली है। डीके जैन को रिटायर होने में 1 वर्ष शेष है।
एसपी के निर्देश पर डीएसपी संतोष भदौरिया समेत टीम डीके जैन के विजय नगर में स्कीम नम्बर 78 स्थित मकान पर पहुंची प्रारंभिक जांच में 44 तोला से अधिक सोने की ज्वेलरी, मकान, दुकान और कृषि भूमि की 20 से अधिक रजिस्ट्रियां मिली है। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं में किये गये निवेश की जानकारी हाथ लगी है। डीएसपी के अनुसार डीके जैन जिस बंगले निवास करते है। उसकी कीमत 1 करोड से ज्यादा की है। प्रारंभिक जांच में इन्दौर में 5 करोड़ रूपये अधिक की अघोषित संपत्ति की जानकारी मिली है।
पूर्व में सस्पैंड हो चुके हैं डीके जैन
कुछ साल पहले प्रभारी सीएमओ के चार्ज में रहते हुए धार में जैन पर मद परिवर्तन कर ठेकेदारों को भुगतान करने का आरोप लगा था। इसके बाद उन्हें सस्पैंड कर दिया गया था। तब उनका मूल पद सब इंजीनियर था। इसी के चलते उनका प्रमोशन रोक दिया गया था। बहाल होने के लंबे समय बाद उन्हें असिस्टैंड इंजीनियर की पोस्ट मिली। बताया जा रहा है कि धार के सरकारी आवास सहित अन्य स्थानों से 15 से ज्यादा रजिस्ट्री मिली हैं। जो उनके परिजन के नाम पर भी दर्ज है। DSP शिव सिंह यादव ने बताया कि धार और इंदौर के आवासों पर एक साथ छापे मारे गए हैं। शुरुआती जांच में 15 पासबुक मिली हैं, जिनका मिलान किया जा रहा है। सोने के गहने, म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। वेतन से करीब 112% अधिक संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। नगर पालिका में लंबा समय हो चुका है। इससे पहले राउ नगर पंचायत में भी पदस्थ रहे हैं। वर्तमान में धार नगर पालिका में पदस्थ है।

