LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सागर की ढाना हवाई पट्टी के पास ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

सागर. सागर जिले के ढाना में स्थित हवाई पट्टी के निकट चाइम्स एवीएशन का एक प्रशिक्षु विमान रनवे छोड़कर सड़क किनारे पहुंच गया। यहां शनिवार को दोपहर 3 बजे करीब हुआ, इससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु पायलट इशिका शर्मा चाइम्स एवीएशन का एक प्रशिक्षु विमान लैंड किया था। प्रशिक्षण के बाद जब वे विमान को टेक ऑफ कर रही थी तभी वे अनियंत्रित होकर रनवे से होता हुआ सागर-रहली मार्ग पर पहुंचा जहां सड़क किनारे गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चाइम्स के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने विमान को पॉलीथिन व ग्रीन नेट से ढंक दिया। प्रशिक्षु इशिका शर्मा ठीक है और उनके साथ चल रहे पायलट को मामूली चोट आई है हालांकि हादसे से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।
सागर-रहली स्टेट हाईवे पर हमेशा वाहनों की आवाजाही रहती है, इस मार्ग पर कई बसें दौड़ती है और सैन्य क्षेत्र होने के कारण सेना के वाहन भी आते-जाते है लेकिन जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय सागर-रहली मार्ग खाली था। उस समय किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी यदि हादसे के वक्त कोई वाहन आता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *