अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या

कंधार. अफगानिस्तान में भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या कर दी गई जो न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करते थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के रहने वाले दानिश सिद्दिकी अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को कवर करने के लिए गए थे हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि दानिश सिद्दिकी की हत्या कैसे हुई और किसने की है।
कंधार प्रांत में हई दानिश सिद्दिकी की हत्या
भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दिकी की हत्या कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक इलाके में हुई है। बता दें कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से भी भीषण हिंसा जारी है और हत्या के समय भी दानिश सिद्दिकी तालिबान जंग को कवर कर रहे थे।
बता दें कि दानिश सिद्दिकी ने अपने करियर की शुरूआत एक टीवी रिपोर्ट के रूप में की थी और बाद में फोटो जर्नलिस्ट बन गए। दानिश को साल 2018 में उनके सहयोगी अदनान आबिदी के साथ पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। दानिश को रोहिंग्या शरणार्थियों के असाधारण कवरेज के लिए यह सम्मान दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *