ग्वालियर के बृजेश ने यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापने का तरीका, 5 महीने में ही बाजार में सप्लाई किए 8 लाख के जाली नोट
ग्वालियर. जाली नोट कारोबार में दबोचे गए सरगना बृजेश मौर्या ने यूट्यूब से छापने का तरीका सीखा, ग्वालियर का रहने वाला बृजेश अनपढ़ है और नकली नोटों के गोरखधंधे से लखपति बनना चाहता था उसके साथ जयपुर का प्रथम शर्मा भी बुधवार को पकडा गया था। वह बृजेश का सहयोगी बताया जा रहा है। शुरूआती पूछताछ से पता चला कि 5 महीनों में ही दोनों 8 लाख के नकली नोट बाजार में सप्लाई कर चुके है और दोनों फिलहाल एसओजी की गिरफ्त में है।
जयपुर से हाई क्वालिटी के कलर प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन व अन्य उपकरण खरीदे
बृजेश ने यूट्यूब चैनल के जरिए नकली नोट छापने के वीडियो देखे और उनके उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की इसके बाद जयपुर शहर के बाजारों में अलग-अलग जगहों से हाई क्वालिटी के कलर प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन व अन्य उपकरण खरीदे। अपने विला पर पर थोड़े से नोट छापकर बाजार में चलाया। ये नोट असली नोटों से इतने मिलते-जुलते थे कि कोई पहचान नहीं सका। बस यहीं से बृजेश की हिम्मत बढ़ गई और उसने नकली नोट छापने का काम तेज कर दिया। वे सिर्फ 200 और 500 रुपए के नोट ही छापते थे। यह काम ज्यादातर रात के वक्त ही करते थे। दिन में आराम करते थे और नोटों की डिलीवरी करते थे।
नकली नोट से खरीदी 2 लग्जरी कार
एसओजी के अनुसार बृजेश ने कमाई गई मोटी रकम से दो लग्जरी कार फाइनेंस कराई। एक दिल्ली और दूसरी कार दक्षिण भारत में रहने वाले किसी परिचित के माध्यम से ली। बृजेश मुंबई में भी इवेंट व अन्य काम कर चुका था। वह जयपुर में बहुत लो प्रोफाइल होकर रहता था। नोटों की डिलीवरी के लिए कभी कार और कभी बाइक का उपयोग करता था।
ओएलएक्स के जरिए यह मकान बैंक अफसर से किराए पर लिया
नकली नोट छापने का काम गोनेर रोड पर अपार्टमेंट में बने विला में होता था। यह महंगा विला एक बैंक ऑफिसर का है जो मुंबई में पोस्टेट है। बृजेश ने ओएलएक्स के जरिए यह मकान बैंक अफसर से करीब 10 हजार रुपए महीना किराए पर मालिक कभी बृजेश से ज्यादा बातचीत नहीं हो पाती थी और उनकी मुलाकात भी नहीं हुई लेकिन उसने किराएदार सत्यापन के लिए भी बृजेश को कहा लेकिन बृजेश टालमटोल करता रहा। आस पड़ोस वालों के पूछने पर वह खुद को इवेंट ऑर्गेनाइजर ही बताता था।
