ग्वालियर में एक दिन से लापता महिला ने 40 फीट ऊंची टंकी से छलांग लगाकर दी जान

ग्वालियर. ग्वालियर में 40 फीट ऊंची पानी की टंकी से एक 28 साल की विवाहिता ने छलांग लगाकर जान दे दी। 40 फीट ऊंची टंकी से गिरते ही महिला की मौत हो गई। घटना रात की थी तो महिला की पहचान नहीं हो सकी थी लेकिन सुबह महिला की पहचान हुई, मृतक दहेज प्रताड़ना की शिकार थी, एक दिन पहले गुरूवार दोपहर 12 बजे वह घर से निकली थी।
जानकारी के अनुसार रात को कंपू सेकंड बटालियन के पानी की टंकी पर पहुंची और कूद गई। मुरार थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। महिला के बारे में पता लगा कि उसे ऊंचाई से डर लगता था लेकिन वह इस कदर परेशान थी कि उसने उसी ऊंचाई पर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। पहचान होने के बाद पुलिस ने खुदकुशी के मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि महिला ने जैसे ही छलांग लगाई वैसे ही नीचे मिट्टी और पत्थर पड़े हुए थे और गिरते ही महिला की मौत हो गई। महिला के जमीन पर गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज आई इस पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। कंपू थाना पुलिस स्पॉट पर पहुंची और मौके पर महिला की पहचान नहीं हो सकी जिके बाद शव को डेड हाउस में रखवा दिया। सुबह टंकी से कूदने वाली महिला के शव की शिनाख्त हो गई और मृतक मुरार के त्यागीनगर निवासी 28 वर्षीय मनीषा पत्नी अरविंद गुर्जर निकली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *