ग्वालियर के सिनेमाघरों में सिर्फ साफ-सफाई हुई, नहीं चली फिल्म, मुुम्बई से तय होगा कब से सिनेमाघर में मूवी चलेगी

ग्वालियर. ग्वालियर सहित प्रदेश में 110 दिन बाद राज्य शासन के आदेश पर सिनेमाघरों से पर्दा तो उठा लेकिन कोई फिल्म नहीं चली क्योंकि राज्य शासन के आदेश पर जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक का न होना भारी पड़ गया। सिनेमाघर खुले उनमें साफ-सफाई की गई, सीटों को सैनिटाइज किया गया लेकिन कोई मूवी नहीं दिखा सके। शाम तक प्रदेश के सभी बड़े शहरों में आदेश का इंतजार हुआ और उसके बाद शटर डाउन कर सिनेमा हॉल संचालक घर वापस लौट गए, रात तक जिले की गाइड लाइन आने का इंतजार रहा।
मुुम्बई से तय होगा कब से सिनेमाघर में मूवी चलेगी
ग्वालियर के डीडी मॉल में ईनोक्स ही सिनेमाघर का संचालक करता है। स्थानीय स्तर पर इसके अधिकारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने घोषणा कर दी है। अब जिले की कमेटी को भी ऑर्डर जारी करना है इसके बाद ईनोक्स के सिनेमा में कौनसी मूवी चलेगी हर दिन कितने शो चलेंगे, 50 प्रतिशत दर्शक क्षमता के साथ टिकट कितने का होगा यह सभी मुम्बई हैड ऑफिस से तय होना है। वहां से गाइडलाइन मिलने के बाद ही आगे बता सकेंगे कि कब से लोग यहां मूवी देख सकते है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को राज्य सरकार ने प्रदेश में कोविड में लगाई गईं कुछ और बंदिशों में छूट दी थी जिसमें बाजारों को रात 10 बजे खोलने और सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किए जाने की घोषणा की थी। वहीं रेस्टोरेंट अब फुल कैपेसिटी यानी 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। शादी में 100 और अंतिम संस्कार में 50 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। कोरोना की समीक्ष बैठक के बाद सरकार ने यह फेसला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *