सिंधिया ने मप्र को दी बड़ी सौगात, 8 नई फ्लाइट को मंजूरी, 16 जुलाई से ग्वालियर-मुंबई और पुणे, जबलपुर-सूरत व अहमदाबाद के बीच स्पाइस जेट शुरू करेगी सेवा

भोपाल. नव नियुक्त विमानन (नागरिक उड्डयन) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। सिंधिया ने ग्वालियर और जबलपुर के लिए 8 नई फ्लाइट को मंजूरी दे दी है और उन्होंने जानकारी सोशल मीडिया पर दी। यह फ्लाइट ग्वालियर से मुंबई और पुणे, जबलपुर से सूरत और अहमदाबाद के बीच 16 जुलाई से स्पाइस जेट शुरू कर रही है। सिंधिया ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है, लेकिन इनमें कुछ फ्लाइट ग्वालियर-पुणे, ग्वालियर-मुंबई और ग्वालियर-अहमदाबाद को सिंधिया के मंत्री बनने से पहले ही उड़ने की मंजूरी मिल चुकी थी।
सिंधिया ने 8 जुलाई को विमानन मंत्री का पद भार ग्रहण किया था। दो दिन बाद ही उन्होंने मप्र के लिए 8 नई फ्लाइट को मंजूरी दी। प्रदेश के लिए 8 नई फ्लाइट स्वीकृत की गई है। खास बात यह है कि इसमें ग्वालियर चंबल अंचल के निवासियों को भी तीन नई फ्लाइट मिली है। अब ग्वालियर अहमदाबाद, जबलपुर, पुणे और मुंबई से हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ग्वालियर क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। ग्वालियर-चंबल अंचल प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में एयर कनेक्टिविटी के मामले में काफी पीछे है। यहां से वर्तमान में बैंगलुरू, जम्मू, हैदराबाद, नई दिल्ली को कोलकाता के लिए हवाई सेवा उपलब्ध है। ऐसे में लंबे समय से इस इलाके के लोग मुंबई, पुणे के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। सिंधिया भी इसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे।
पुराने प्रोजेक्ट पर मोहर लगी
सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्री बनने के साथ ही 8 नई फ्लाइट्स की सौगाद की घोषणा अपने ट्वीटर पर की। पर इनमें से ज्यादातर फ्लाइट उनके मंत्री बनने से पहले ही अस्तित्व में आ चुकी है। ग्वालियर, पुणे, ग्वालियर यह फ्लाइट्स चल चुकी है। बीच में कोरोना के चलते इसे रोका गया था। अब सिंधिया ने इसकी घोषणा की है। ग्वालियर से मुंबई व मुंबई से ग्वालियर यह 1 मई से चलना थी लेकिन कोविड के चलते इसे आगे बढ़ाया गया। अब सिंधिया ने इसे भी नई फ्लाइट में लिया है।ग्वालियर से अहमदाबाद की भी घोषणा पहले हो चुकी है। यह भी कोविड के चलते नहीं चल पाई थी अब 16 जुलाई से चलना है।
बढ़ेगा पर्यटन उद्योग
ग्वालियर की हवाई सेवा कोई नई उड़ान मिलने से ग्वालियर-चंबल में पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि अब तक यहां से गिने चुने शहरों से ही हवाई कनेक्टिविटी थी जिसके कारण पर्यटक यहां कम ही स्टे करते थे। अब जबकि यहां से अधिक से अधिक शहरों के लिए हवाई सेवा होगी तो देसी-विदेशी पर्यटक अधिक से अधिक संख्या में यहां पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *