डीआईजी कार्यालय युवती ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएसपी ने पहुंचाया थाने
इन्दौर. डीआईजी कार्यालय इन्दौर दोपहर नाबालिग लड़की ने आत्मदाह करने की कोशिश की थी, लेकि समय रहते पुलिस कर्मियों ने उन्हेंबचा लिया लड़कियों का आरोप था। इलाके में रहने वाले कुछ बदमाश लगातार उन्हें परेशान कर रहे हैं और 2 माह से वह पलासिया थाने के जा रही है। लेकिन थाने में उसकीकोई सुनवाई नहीं हुई वहीं, बदमाश उसे कई बार रेप कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। थाने पर सुनवाई नहीं होने की वजह से नाबालिग लड़की शुक्रवार की दोपहर डीआईजी कार्यालय पहुंची थी और आत्मदाह करने की कोशिश कर रही थी।
घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस हैडक्वार्टर डीएसपी अजय बाजपेई ने पीडि़त युवती की पूरी बात सुनकर पलासिया थाने फोन लगाकर संबंधित आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कहीं है। वहीं, युवती ने अपने आवेदन में जो बात लिखी थी वह एक भयावाह स्थिति का बयान करती है।
महिला सुरक्षा पर सवाल
जहां प्रदेश के मुख्य एक और बेटियों पर हो रहे अत्याचार के लिए हमेशा समीक्षा बैठक में आला अधिकारियों को यह निर्देश देते हैं। कि महिला संबंधित शिकायतों का निराकरण तुरंत किया जाए। वही नाबालिक को अपने ऊपर हुए अत्याचार के लिए आत्महत्या का सहारा लेना पड़ रहा है। इस तरह की घटना पुलिस पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े करती है।
मामले की जानकारी लगने के बाद आला अधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात तो कही है। लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठते हैं। कि क्या आम व्यक्ति की सुनवाई थानों पर नहीं हो रही है और यदि हर व्यक्ति को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्महत्या करने जैसा संगीनजुर्म करना पड़े तो फिर पुलिस विभाग क्या कर रहा है।

