जीआरपी ग्वालियर ने अंर्तराज्यीय गैंग दबोचा, यूपी के शामली, गाजियाबाद की गैंग ग्वालियर में कर थे लूट
ग्वालियर. लुटेरों ने ग्वालियर से निकलने वाली ट्रेनों में लूटपाट करने वाले एक अंर्तराज्यीय लुटेरों गैंग को जीआरपी ग्वालियर ने पकड़ा है यह गैंग यूपी के शामली और गाजियाबाद का है। लेकिन यहां वारदात करता है और 2 से 3 वारदात करने के बाद गिरोह यूपी के लिये निकल जाता है। कुछ दिन बाद फिर से लौटता है और लूट की घटनाओं की अंजाम देता है।
गैंग के दो सदस्यों को जीआरपी ने पकड़ा
दो दिन लूटे गये मोबाइल को ऑन करते ही गैंग के 2 सदस्य पुलिस के हाथ लगे हैं, एक भाग गया है, पुलिस इनको बाहर से उठाकर लाई है। लेकिन दावा सर्कुलेटिंग एरिया के आगरा एण्ड से पकड़ने का कर रही है। फिलहाल 2 दिन पहले चेन और मोबाइल लूट की वारदात इनसे खुलगयी है। अभी आशंका है कि इनसे और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
शामली और गाजियाबाद से दबोचे लुटेरे
कुछ समय में झांसी से दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों में मोबाइल और चेन लूट की घटनाएं ज्यादा होने पर ASP प्रतिमा एस मैथ्यू ने GRP ग्वालियर को अपना मुखबिर तंत्र मजबूत करने के लिए कहा था। इसी बीच 2 दिन पहले ट्रेन से एक महिला की चेन और मोबाइल लूटकर बदमाश भागे थे। इसी मामले में पुलिस को लूटे गए मोबाइल से अहम सुराग मिला। इसके बाद पता लगा कि ट्रेनों में वारदात को पश्चिमी यूपी के शामली व गाजियाबाद की गैंग द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने ट्रेनों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोहो को बर्स्ट किया है। गिरोह को 2 सदस्य पुलिस के हाथ आए हैं। हालांकि इनको पकड़कर पुलिस उत्तर प्रदेश से ही लाई है, लेकिन बताया गया है कि यह ग्वालियर स्टेशन पर किसी वारदात को अंजाम देने आए थे और पकड़े गए।
गिरोह का तेज तर्रार और खतरनाक सदस्य है खेमसिंह
GRP ग्वालियर के हाथ लगा बदमाशों में एक खेमसिंह (48) पुत्र पदमसिंह निवासी शामली यूपी है। यह गिरोह का सबसे तेज तर्रार और खतरनाक सदस्य है। इस पर 2 हत्या व एक हत्या के प्रयास का मामले के अलावा आधा दर्जन लूट के मामले भी गाजियाबाद व यूपी के कई शहरों में दर्ज हैं। इसके साथ पकड़े गए कालू उर्फ कोल (25) पुत्र शिवलाल निवासी गाजियाबाद पर भी लूट और और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। इनका फरार साथी मोहन सिंह भी गैंग का मुख्य गुर्गा बताया जा रहा है। अभी वो हाथ नहीं आया है। फिलहाल GRP ने दोनों को गिरफ्तार कर दो दिन पहले सर्दन एक्सप्रेस से महिला यात्री से लूटी गई चेन के साथ मोबाइल भी बरामद किए है। इनसे अन्य वारदातों का खुलासा करने पूछताछ की जा रही है।
यह है लूट का तरीका
यह चलती ट्रेनों में ऐसे लोगों का टारगेट करते थे जो गेट पर खड़े होकर मोबाइल से बातकर रहे हैं, कोई महिला विण्डों के पास बैठी है और जैसे ही कोई ट्रेन प्लेटफार्म से चलती है यह झपट्टा मारकर मोबाइल, चेन लूट लेते थे और ट्रेन के जाने के उल्टी दिशा में भाग जाते थे। उल्टी दिशा में भागने की यही वजह रहता था कि कोई इनका पीछा न कर पायें।

