हत्या-वसूली पर निकले ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, मोबाइल, पर्स और चाबी गायब
ग्वालियर. ग्वालियर से मोहना वसूली करने गये ठेकेदार की हत्या कर दी गयी और इसका शव सिरोल में कलेक्ट्रेट के पीछे स्वयं की कार में मिला है। मृतक के पास में शराब की बोतल मिली है।इससे आशंका है कि ठेकेदार की हत्या शराब में जहर देकर की गयी है। शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद हरी हत्या की असली कारण सामने आयेगा।
क्या है पूरा मामला
शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम विहार निवासी सचिन तोमर (38) पुत्र श्यामवीर सिंह तोमर ठेकेदार था। साथ ही वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी काम करता था। शनिवार को वहए मोहना वसूली करने के लिए कार -एमपी 07 सीएच 2048 से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आयाए परिजनों ने उसका मोबाइल लगाया तो मोबाइल स्विच मिला। इसके बाद पुलिस को शुक्रवार की सुबह एक कार में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।पुलिस को मृतक के पास से मोबाइलए पर्स और कार की चाबी भी गायब मिली है। इस वजह से पुलिस हत्या किए जाने पर संदेह कर रही है। पुलिसए अब मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच शुरू करेगी।
सिरेाल पहाड़ी के पास लावारिस हालत में खड़ी थी कार
गुरूवार व शुक्रवार की दरमियानी रात में पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे इस बीच पुलिस को खबर मिली यहां एक कार लावारिस हाल में है। इस पर सिरोल थाने में पदस्थ एसआई राहुल कुमार जब यहां पर आये तो कार लावारिस हालत में मिली। कार के पास पहुंचे तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी कोई हलचत नहीं हुई तो कार के नम्बर के आधार पर पता किया तो पता चला कि कार गोला का मंदिर इलाके की है और इसका पता चलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस को उक्त पते पर पहुंचाया तो कार मालिक मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान बेटे के रूप में की। पुलिस ने जांच की तो शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाये गये। वहीं पुलिस को पास ही शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने कार में ना तो खाली गिलास मिले है और न ही मृतक का मोबाइल व पर्स ही मिला है।

