मप्र के 19वें राज्यपाल बने मंगूभई को चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

भोपाल. मंगूभाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें राज्यपाल बने, मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम शिवराज सिंह, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि मंगूभाई पटेल देर शाम भोपाल पहुंचे। सीएम शिवराज ने उनकी आगवानी की। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया गया।


मंगूभाई पटेल ने आनंदीबेन की जगह ली जो कि उत्तर प्रदेश के साथ ही एमपी के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं थी। मंगूभाई पटेल 2013 में गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर भी रहे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल का जन्म 1 जून 1944 को गुजरात के नवसारी में हुआ। वह नवसारी से 5 बार विधायक रहे। मंगूभाई पटेल का आरएसएस से भी नाता रहा है। मंगूभाई पटेल आदिवासी समुदाय से आते है और ऐसे में आगामी चुनाव में सरकार को इसका फायदा मिल सकता है। मंगूभाई गुजरात में नरेंद्र मोदी की सरकार में आदिवासी कल्याण मंत्री भी रहे और आदिवासियों के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *