मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सिंधिया को नागरिक उड्डयन, अश्विनी को रेल, अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय

नई दिल्ली. कैबिनेट विस्तार के 2 घंटे के अन्दर ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने नई टीम को विभागों का दायित्व भी सौंपना शुरू कर दिया है। सबसे पहले गृहमंत्री अमित शाह को सबसे नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेशन, यानी सहकारिता मंत्रालय दिया गया है। हॉवर्ड से पढ़े ज्योतिरादित्य सिंधिया को एविएशन मंत्रालय और आईआईटी से पोस्ट ग्रैजुएट अश्विनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया संभालेंगे।

अब तक टीम को इतने विभाग बांटे

कैबिनेट मंत्री

नाम मंत्रालय
1 नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू, जो मंत्रालय किसी को नहीं दिए गए हैं
2 राजनाथ सिंह डिफेंस मिनिस्ट्री
3 अमित शाह होम मिनिस्ट्री, को-ऑपरेशन मिनस्ट्री
4 नितिन गडकरी रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री
5 निर्मला सीतारमण फाइनेंस मिनिस्ट्री, कॉरपोरेट अफेयर्स
6 नरेंद्र सिंह तोमर एग्रीकल्चर एंड फारमर्स वेलफेयर
7 एस जयशंकर एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री
8 अर्जुन मुंडा ट्राइबल अफेयर्स
9 स्मृति ईरानी वुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट
10 पीयूष गोयल कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन, टेक्सटाइल
11 धर्मेंद्र प्रधान एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट, आंत्रप्रेन्योरशिप
12 प्रह्लाद जोशी पार्लियामेंट्री अफेयर्स, कोल एंड माइंस
13 नारायण राणे माइक्रो, स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइसेस
14 सर्बानंद सोनोवाल पोर्ट्स, शिपिंग एंड वाटरवेज, आयुष
15 मुख्तार अब्बास नकवी माइनॉरिटी अफेयर्स
16 वीरेंद्र कुमार सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट
17 गिरिराज सिंह रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज
18 ज्योतिरादित्य सिंधिया सिविल एविएशन
19 रामचंद्र प्रसाद सिंह स्टील मिनिस्ट्री
20 अश्विनी वैष्णव रेलवे, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी
21 पशुपति कुमार पारस फूड प्रोसेसिंग
22 गजेंद्र सिंह शेखावत जलशक्ति
23 किरन रिजिजू लॉ एंड जस्टिस
24 राजकुमार सिंह पावर, न्यू एंड रिन्यूएबल मिनिस्ट्री
25 हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स
26 मनसुख मांडविया हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, केमिकल एंड फर्टिलाइजर
27 भूपेंद्र यादव इन्वॉयरमेंट, फॉरेस्ट, क्लाइमेट, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट
28 महेंद्र नाथ पांडेय हैवी इंडस्ट्रीज
29 पुरुषोत्तम रूपाला फिशरीज, एनीमल हज्बैंड्री, डेयरी
30 जी किशन रेड्डी कल्चर, टूरिज्म, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट
31 अनुराग ठाकुर इन्फर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग, यूथ एंड स्पोर्ट्स

केन्द्र सरकार के विजन को जमीन पर उतारने का दायित्व अमित शाह को सौंपा
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट विस्तार से पूर्व एक नया मंत्रालय मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन बनाया है। जबकि मोदी सरकार इस मंत्रालय के माध्यम अपने सहकार से समृद्धि के विजन को साकार करेगी। यह मंत्रालय देश में सहकारी आन्दोलन को मजबूत करने के लिये अलग से प्रशासनिक, कानून और नीतिगत ढांचा उपलब्ध करायेगा।
इसका उद्देश्य देश में सहकारी आन्दोलन को मजबूत करना हे। सरकार इस मंत्रालय के माध्यम से सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेगी। सूत्रों के अनुसार कहा है कि अलग से सहकारिता मंत्रालय का गठन केन्द्रीय वित्त मंत्री द्वारा की गयी बजट घोषणा को भी पूरा करता है।
मंत्रालय सहकारी समितियों के  लिये व्यापार सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान बनाया जायेगा और साथ ही मल्टी स्टेट को-‘ऑपरेशन (एमएससीएस) के विकास को बेहतर करने के लिये काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *