बिहारी बाबू कहने पर सब्जी विक्रेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
ग्वालियर. प्याज खरीदने आये 2 युवकों से सब्जी विक्रेता को बिहारी भाई कहना भारी पड़ गया है। दोनों युवका उस समय तो चले गये। लेकिन कुछ समय बाद लौटे। वह पूरी तैयारी के साथ आये थे। उन्होंने सब्जी विक्रेता को बिहारी कहने की सजा सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटकर दी। पत्थर हाथ में लेकर उसके मुंह पर मारे। बीच बचाव करने आये साथियों पर कट्टे के बट से हमला किया। जब वहां भीड़ एकत्रित हो गयी तो हमलावर भाग गये। घटना एक दिन पूर्व की है। इस मारपीट का वीडियो अब वायरल हो रहा है। घटना डीडी नगर सिंधिया स्टैच्यू चौराहा की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज दर्ज किया हैं।
मारपीट का वीडियो हो रहा है वायरल
ग्वालियर में सोमवार शाम को सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हमलावर एक सब्जी विक्रेता की जमकर पिटाई कर रहे हैं। हाथ में लोहे का कड़ा फंसाकर युवक के मुंह ही मुंह में मार रहे हैं। पत्थर से उस पर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं उसे बचाने आए आसपास के लोगों पर भी हमला किया। दोनों युवकों के पास कट्टा भी था। जिसके बट से भी हमला किया गयाए लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं की। पिटते.पिटते युवक बचने के लिए दौड़ लगाता है तो बदमाश उसके पीछे दौड़कर भी पीट रहे हैं। जब इस वायरल वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि यह डीडी नगर का है। महाराजपुरा थाना में इसका मामला भी दर्ज हैए लेकिन अभी हमलावर नहीं पकड़े गए हैं।
बिहारी बाबू सुनना लगता है बुरा
वायरल हो रही वीडियों में पिटते युवक का नाम विकास लोधी है, वह डीडीनगर में सिंधिया स्टैच्यू के पास सब्जी का ठेला लगाता है और उसके पास ही वासुदेव कुशवाह सब्जी बेचता है। एक दिन पूर्व यहां विकास के पड़ोस में रहने वाले अखिलेश पाठक और आकश चौहान आये थे। उन्होंने प्याज के दाम पूछे। इस पर विकास ने कहा कि ले लो बिहार भाई 40 रूपये किलो है। दोनों भाव पूछकर उस समय तो चले गये, लेकिन 10 मिनट बाद लौटे तो उन्होंने विकास से कहा है कि तूने हमें बिहारी क्यों कहा है कि हमला कर दिया। दोनों युवक बिहारी भाई कहने पर ही चिढ़कर उन्होंने हमला किया। पुलिस ने अखिलेश पाठक और आकाश चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
