चौथे दिन भी जारी रही नर्सो की हड़ताल, वार्डो में भर्ती मरीजों का बुरा हाल
ग्वालियर. अब नर्सेस आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गई है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शनिवार को नर्से की हड़ताल जारी रही। हड़ताल के दौरान नर्सो ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नर्सो ने कहा कि जो मांगे हमने रखी है वह राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वहां के नर्सेस को मिल रही है तो मप्र सरकार क्यों बार-बार आश्वासन दे रही है।
बीमार मरीजों को अटेंडर अस्पताल में स्ट्रेचर पर लेकर घूम रहे है ना तो इंजेक्शन लग पा रहा है और ना ही जांच आदि हो पा रही जिसके कारण चौथे दिन भी जारी रही नर्सो की हड़ताल, वार्डो में भर्ती मरीजों का बुरा हाल में भर्ती मरीजों का बुरा हाल है। शनिवार सुबह से ही ग्वालियर में जेएएच अस्पताल, जिला अस्पताल मुरार में नर्सो ने एकत्रित होकर नारेबाजी शुरू कर दी। एक स्थान पर बैठक नर्सेस अपनी मांगों की तख्तियां हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती नजर आई। नर्सेस एसोसिएशन का कहना था कि मप्र में कई बार शासन व प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों के संबंध में अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला है जबकि अभी कोविड आपदा के समय पूरा प्रदेश इस बात को मान चुका है कि नर्सेस उस समय में भगवान बनकर सामने आई थी। अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान बचाई थी।
