पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए सीएम, आज ही सीएम पद की शपथ लेंगे

नई दिल्ली. उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद से तीरथ सिंह रावत को इस्तीफे के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे उनके नाम पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में मुहर लगा दी गई है। ये बैठक 3 बजे से केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम की मौजूदगी में हुई। नरेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में किसी ओर के नाम की चर्चा नहीं हुई सिर्फ पुष्कर सिंह धामी का नाम रखा गया और सबकी सहमति से इस पर मुहर लगा दी गई।
इस बार भाजपा ने तमाम अनुभवीर विधायकों को दरकिनार करते हुए युवा चेहरे को तवज्जो दी। संभावना है कि वे आज ही राजभवन सीएम की शपथ लेंगे। नाम की घोषणा होने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता, एक भूतपूर्व सैनिक के बेटे को राज्य की सेवा के लिए चुना है। हम लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे और हम कम समय में लोगों की सेवा करने की चुनौती स्वीकार करते है।
आरएसएस व कोश्यारी के करीबी है धामी
राजपूत समुदाय से आने वाले धामी को आरएसएस का करीबी माना जाता है। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी है। पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे है। युवाओं के बीच पुष्कर की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *