उत्तराखंड में नया सीएम चुना जाना तय, पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बैठक में मौजूद रहेंगे

देहरादून. उत्तराखंड में नया मुख्यमंत्री चुना जाना तय हो गया है, बीजेपी के राज्य विधानमंडल दल की शनिवार को बैठक होगी जिसमें सीएम के नए चेहरे का ऐलान किया जा सकता है। वहीं जानकारी मिली है कि बीजेपी विधानमंडल दल की शनिवार को देहरादून में बैठक होगी. इसमें पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बैठक में मौजूद रहेंगे। इसी बैठक में राज्य के नए सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा।
अनुभवी चेहरे को मिलेगी कमान
जानकारी के अनुसार नया सीएम राज्य के विधायकों में से ही किसी को चुना जाएगा। बीजेपी का कहना है कि उत्तराखंड में अनुभवी चेहरे को ही कमान सौंपी जाएगी। ऐसा करके बीजेपी नेतृत्व इस बार भी उत्तराखंड को सरप्राइज दे सकता है। बता दें कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर इस्तीफे की पेशकाश की इसकी वजह ये बताई जा रही है कि रावत फिलहाल सांसद है और सीएम बने रहने के लिए उन्हें दिसंबर तक किसी असेंबली सीट से एमएलए बनना होगा। पौड़ी से मौजूदा लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को ही त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड में अगले साल चुनाव होने है ऐसे में चुनाव आयोग वहां खाली हुई दो असेंबली सीटों पर चुनाव न कराने का भी फैसला ले सकता है। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में संवैधानिक संकट खडा हो जाएगा। इसी संकट से बचने के लिए उन्हें पार्टी आलाकमान को त्यागपत्र देने की पेशकाश कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *