नेमावर की बेटियों को इंसाफ दो – युवा कांग्रेस

ग्वालियर. यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में नेमावर जघन्य हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया एवं मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
2 जुलाई शुक्रवार मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आव्हान  पर युवा कांग्रेस ग्वालियर के नेतृत्व में नेमावर जघन्य हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च का आयोजन बहोड़ापुर पर किया गया जिसमे मुख्य रूप से हेवरन सिंह कंसाना जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस ग्वालियर, शिवा तोमर एडवोकेट जिला महासचिव , अशोक सिंह सिकरवार प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजू राय सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ कांग्रेसी सरमन राय, राजेश खान ब्लॉक अध्यक्ष क्रमांक 1, पूरन सिंह कुशवाहा सेवादल, शिवराज यादव एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, प्रथम भदोरिया एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष, एवं समस्त युवा साथी गण एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *