अब मप्र में धर्मांतरण, एक घर में बड़ी संख्या में मौजूद लोग कर रहे थे बाइबल का पाठ

खंडवा. खंडवा के रामनगर क्षेत्र में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को लेकर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। हिंदू संगठन का आरोप है कि यहां धर्मांतरण किया जा रहा है इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। खंडवा में देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर में एक मकान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। वहां पर बाइबल का पाठ पढ़ाया जा रहा था। इसको लेकर हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बजरंग दल से नागेश वालजंकर ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पर केरल से कुछ लोग आए थे और धर्म परिवर्तन की बात कह रहे थे। मौके पर मौजूद केरल के बाईबल टीचर साजु वर्गिस का कहना है कि वह प्रभु यीशु के संदेश का प्रचार करते है। यहां भी इसी धर्म को मनाने वाले लोगों के बीच यही प्रार्थना चल रही थी। इसमें धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नहीं है।
वहीं थाना इंचार्ज बीएल मंडलोई ने बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को लेकर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को धर्मांतरण जैसे सबूत नहीं मिले फिर भी पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *