जीवाजी विश्वविद्यालय पर हंगामा कर एनएसयूआई छात्रों सहित 8 पर एफआईआर दर्ज
ग्वालियर. छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्त्ताओं सहित 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। एनएसयूआई ने गुरूवार को जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) हंगामा किया था। एनएसयूआई कार्यकर्त्ता बीएचएमएस सहित अन्य कोर्स के रिजल्ट घोषित करने के साथ ही परीक्षा फीस लौटाने की मांग कर रहे थे। छात्रों ने हंगामा कर उच्च शिक्षामंत्री और कुलपति के पोस्टर पर स्याही डाली थी। पोस्टर में आग लगाने की कोशिश भी की थी। पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्त्ताओं को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली थी। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एनएसयूआई के प्रतिनिधिमण्डल सहित 8 लोगों के खिलाफ कोरोना कीगाइडलाईन का पालन नहीं करने पर मामला दर्ज किया है।
![]()
क्या है पूरा मामला
जीवाजी विश्वविद्यालय के अफसरों और NSUI के नेताओं के बीच टकराव खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। NSUI कार्यकर्ता लगातार JU प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को NSUI के कार्यकर्ता ने कोरोना काल में परीक्षा फीस वापस, रिजल्ट घोषित किए जाने तथा अन्य मांगों को लेकर JU के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने मुख्य द्वार का कैंची गेट बंद कर अंदर से ताला डाल दिया। इस पर NSUI ने उसी गेट पर बाहर से ताला डाल दिया।
हंगामा कर रहे छात्रों से बात करने के लिए रजिस्ट्रार, प्रोफेसर उमेश होलानी और डॉ. हरेंद्र शर्मा पहुंचे। यहां पर छात्रों से बातचीत हुई, पर कोई बात नहीं मनी। इसके बाद, NSUI नेता व कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन सिंह यादव व कुलपति के पोस्टर पर स्याही फेंकी। साथ ही, पोस्टर में आग लगाने को प्रयास किया। बाहर मौजूद पुलिस ने उनसे पोस्टर छीन लिया। इसके बाद पुलिस NSUI के प्रतिनिधिमंडल यतेंद्र सिंह, सचिन भदौरिया, वंश माहेश्वरी, अभिषेक उपाध्याय को हिरासत में लेकर थाने ले आए। जहां उनके और अन्य 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोविड की गाइड लाइन का पालन न करने पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया है।
![]()
कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं
डीएसपी क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने कहा है कि एनएसयूआई के नेता और कार्यकर्त्ताओं पर पुलिस एफआईआर दर्ज की है। जीवाजी विश्वविद्यालय में गुरूवार को उन्होंने हंगामा किया था। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हैं।
