पीएम मोदी सिंधिया को दे सकते है रेलवे की कमान, मप्र से गहलोत-फग्गन सिंह में से किसी एक को ड्रॉप कि तो विजयवर्गीय को मिल सकती है जगह

भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले साल मार्च में कमलनाथ सरकार के तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा जल्द ही बड़ा तोहफा देने जा रही है, उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद दिया जाना लगभग तय है, पीएम मोदी सिंधिया को रेलवे की कमान दे सकते है।
वहीं जानकारी मिल रही है कि बीजेपी के एक बड़े नेता की माने तो मप्र के कोटे से एक मंत्री की छुट्टी हो सकती है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत और फग्गन सिंह कुलस्ते में से किसी को ड्रॉप किया जाता है तो राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मोदी अपनी टीम में शामिल कर सकते है। पार्टी की प्रारंभिक रणनीति विजयवर्गीय को खंडवा से लोकसभा चुनाव लड़ाने की है। यह सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई है।
बता दें कि पिछले सप्ताह एक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से कड़े फैसले लेने के संकेत दिए जा चुके है उसी वक्त से ये कयास लगाए जा रहे है कि अच्छे प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। अनके मंत्रियों पर यह खतरा मंडरा रहा है, पिछले महीने पीएम मोदी ने कई समूहों में बैठकें कर मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा की थी।
बीजेपी का फोकस नई लीडरशिप पर
जानकारी के अनुसार बीजेपी का फोकस अब पार्टी में यूथ लीडरशिप को डेवलप करना है। इसे ध्यान में रखते हुए मोदी मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश कोटे से सिंधिया, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, ओडिशा के बैजयंत पांडा, महाराष्ट्र से देवेंद्र फडनवीस सहित कई युवा चेहरों को मोका मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *