जम्मू कश्मीर के राजपोरा में सुरक्षाबलों ने 1 आतंकी को मारा, 1 जवान भी शहीद

जम्मू कश्मीर. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कल गुरूवार देर रात से शुरू हुई मुठभेड़ अब भी जारी है। पुलवामा जिले के राजपोरा के हंजन बाला इलाके में चल रहे एनकाउंटर में 3 से 4 आतंकियों के घिरे होने की संभावना है। भारतीय सेना ने मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान 1 जवान शहीद होने की पुष्टि की गई है। कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों के अनुासर मुठभेड़ के दौरान जवान को गोली लगी थी जो अस्पताल में इलाज के दौरान जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर में 1 आतंकी भी मारा गया है।
तलाशी अभियान के बाद मुठभेड़ शुरू हुई
जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके के हंजन बाला में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया इसके बाद आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
3 दिन पहले जम्मू कश्मीर के पारिमपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे जिनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर नदीम अबरार था और दूसरा आतंकवादी पाकिस्तान का नागरिक था। जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि अबरार सुरक्षा बल के कई जवानों और नागरिकों की हत्या के मामले में वॉन्टेंड था उसके साथ मारे गए पाकिस्तानी आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *