संस्कार मंजरी ने किया चिकित्सकों का सम्मान
ग्वालियर – मूल्यों के उन्नयन के प्रतिबद्ध संस्था संस्कार मंजरी ग्वालियर परिवार के सदस्यों ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर चयनित शानदार केयरिंग व्यवहार वाले चुनिंदा चिकित्सकों का सम्मान किया । कोरोना गाइड लाईन का पालन करते हुए संस्था सदस्यों ने छोटे समूहों में जाकर डॉक्टर्स को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी श्रेष्ठ सेवाओं के लिए समाज के प्रतिनिधि के रूप में यह वोट ऑफ थैंक्स दिया ।
कार्यक्रम संयोजक तथा संस्कार मंजरी की महामंत्री आभा राठौर ने बताया -कोरोना आपदा में जब मरीजों के साथ अस्पतालों के बुरे व्यवहार की सूचनाएं आ रहीं थी तब मरीजों का ध्यान रखने वाले – वाट्सअप पर सूचना मिलते ही – झल्लाए बिना उनसे बात कर ढ़ाढस बंधाने वाले – डॉक्टर्स भी बिना किसी प्रचार के अपने संकल्प ( ओथ ) का पालन करते हुए रोगियों की सेवा में सन्नद्ध थे । उनमें कुछ संस्कार मंजरी के सदस्यों के ध्यान में आए । संस्कार मंजरी परिवार ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर अपने अपने क्षेत्रों में ऐसे ही सेवाभावी अथक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को माई बेस्ट डॉक्टर अवार्ड का सम्मान पत्र भेंट कर – सम्मानित कर अपना हार्दिक आभार और सामाजिक धन्यवाद ज्ञापित किया ।
क्र- सम्मानकर्ता – सम्मानित डॉक्टर
1 विनीता जैन – डॉ स्वाति अग्रवाल
2 माधवी सिंह – डॉ संतोष अग्रवाल
3 रितु भार्गव – डॉ कमल भदौरिया
4 मथुरा रावत – डॉ एच एस रावत
5 गीता शर्मा- डॉ अरविंद मित्तल
6 शरद आहूजा – डॉ के सी आहूजा
7 रचना गोयल – डॉ गायत्री नागौरी
8 मंजुला सिंघल – डॉ मनोज राठौर
9सुजाता सिंह- डॉ रिपुदमन गोस्वामी
10 आशासिंह- डॉ उपेंद्र सिंह कुशवाह
11मुक्ता सिकरवार डॉ अखिलेश भारद्वाज
12 प्रतिभा त्रिवेदी- डॉ सुनील शर्मा
13 निरंजन घुरैया – डॉ आलोक पुरोहित
14 पुष्पा मिश्रा- डॉ गजेंद्र गडकर
15 संध्याप्रमोद बापट डॉ संजय गोयल
16 तृप्ति भटनागर – डॉ ज्योत्सना बाथम
17 आलोक शर्मा – डॉ चंद्रप्रकाश लाडकानी
18 सुधीर त्रिपाठी- डॉ उज्जवल शर्मा
19 दिव्यादीपक नाफड़े – डॉ दुष्यंत देव
20 मीरा तोमर – डॉ दीपक सक्सेना
21 शशांक सोमनी- – डॉ सुनील शर्मा
22 पुष्पा शर्मा- डॉ रश्मि प्रधान
23 शकुंतला सिंह- डॉ नरेंद्र पाठक
24 आभा राठौर – डॉ नीलम आर्य
25- ललित जैन – डॉ विष्णु जैन
26- नीलम जगदीश गुप्ता – डॉ रजनीश नीखरा
