बिना वैक्सीन वालों अचलेश्वर महादेव के दर्शन नहीं, वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही मिलेगा प्रवेश

ग्वालियर. बिना वैक्सीन वाले भक्तों को अब बाबा अचलनाथ ने भी दर्शन देने से मना कर दिया है। सरकार को यह कहते हुए सुना होगा कि वैक्सीन सभी के लिये आवश्यक है। लेकिन अब भगवान भी कह रहे हैं क्योंकि अब अचलेश्वर महादेव वैक्सीनेशन कराने वाले भक्तों को ही दर्शन देंगे।
वैक्सीनेशन कराने वाले मंदिर के गर्भगृह के पास तक जा सकेंगे। जो बिना वैक्सीन के वहां पहुंचेगा, उसे अन्दर ही नहीं जाने दिया जायेगा। यानी, अचलेश्वर महादेव के दर्शनों के लिये आने वाले को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा और इसके साथ ही अचलेश्वर न्यास ने मंदिर में सिर्फ वैक्सीनेट कराने वाले भक्तों को ही प्रवेश मिलेगा। न्यास के इस प्रयास की शहर में सराहना हो रही है।

बाहर से ही कर सकेंगे दर्शन

मंदिर के पुजारी सुदामा शर्मा बताते हैं, कोरोना महामारी से निबटने के लिए एकमात्र रास्ता है वैक्सीनेशन। वैक्सीनेशन के लिए सरकार, सामाजिक संस्थाएं तो अपील कर ही रही है, लेकिन अब भगवान भी भक्तों से वैक्सीनेशन कराने की अपील कर रहे है। ग्वालियर में भगवान अचलेश्वर महादेव के दरबार में वैक्सीनेशन की अपील की जा रही है। अचलेश्वर न्यास मंदिर में उन्हीं को प्रवेश देगा तो वैक्सीनेशन कराकर आएंगे। साथ ही जो बिना वैक्सीन वाले हैं वह अंदर नहीं जा सकेंगे। सिर्फ बाहर से ही दर्शन कर सकते हैं।

हर दिन सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं अचलेश्वर

अचलेश्वर मंदिर शहर के बीच थीम रोड के पास है। मंदिर के आसपास शहर के सभी बड़े बाजार हैं। यहां हर दिन सैकड़ों भक्त पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं। व्यापारियों में इतनी मान्यता है, वह दुकान खोलने से पहले अचलेश्वर दरबार में दुकान की चाबी घिसकर ले जाते हैं। उसके बाद ही ताला खोलते हैं, इसलिए न्यास का यह कदम लोगों को जागरूक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *